शनिवार, मई 22, 2010


२१.०५.२०१० को फिल्म्स प्रभाग,लखनऊ में श्री एन वैद्यनाथन को ट्रान्सफर हो जाने के कारण एक शानदार पार्टी दी गयी, इस मौके पर फोटो सेसन भी हुआ .

गुरुवार, मई 20, 2010


लाश से खीच लूँ कफ़न साथियों
देश से बड़ा है धन साथियों
मंत्री बनकर सब बेच जाऊंगा
फिर तुम्हारे हवाले वतन साथियों

नादान

शहर की बड़ी पार्टियों में दिखते है
चाँद रुपयों के खातिर बिकते है
कलम भी शर्मिंदा है उनसे
जो कातिल को बेगुनाह लिखते है
नादान

अपनों के अरमानो को
यूँ कुचल दिया
चुपचाप उसने मोबाइल
का नंबर बदल दिया


nadan

सोमवार, अप्रैल 05, 2010

बेबसी


टूट ते बिखरते परिवार नज़र आते है
खाक में मिलते संस्कार नज़र आते है

भगवान भी रोता है यह देखकर
मंदिरों से ज्यादा बार नज़र आते है ............

जिन हाथो ने उसे बनाया था काबिल
बुढ़ापे में वोह बेबस लाचार नज़र आते है ...........

मैयत से ज्यादा वसीयत की फ़िक्र में
करीब मेरे रिश्तेदार नज़र आते है ............

सब बना रहे अलग आशियाना
वजूद मिट जाने के आसार नज़र आते है ................

जिसने बनाई हैसियत तुम्हारी
बुढ़ापे में क्यों बेकार नज़र आते है ...........

क्यों न रोये सवेरे 'नादान' मेरी आँखे
खून से लथपथ अखबार नज़र आते है .........