शनिवार, मार्च 12, 2011

सांसद निधि हुई पांच करोड़, चुनाव लड़ मौका न छोड़

वित्त वर्ष २०११ से सांसद निधि दो करोड़ से बढ़कर पांच करोड़ हो जायेगी यह समाचार १२ मार्च २०११ को पेपर में पढ़ा तो सोमनाथ दादा की याद आ गयी उन्होंने सांसद निधि ख़त्म करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन किसी ने नहीं मानी। निधि बढ़ाये जाने का सभी सांसदों ने स्वागत किया है, हालाँकि यह तो वक़्त ही बताएगा की देश में गरीबो की संख्या कम होगी या अमीरों की संख्या बढ़ जायेगी । देश पर रुपये २३७० करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढेगा, कोई बात नहीं टेंशन नहीं लेने का, कर्ज लेकर इसे भी पूरा किया जायेगा और आम आदमी पर इसे महगाई के रूप में लाद दिया जायेगा। गरीब को और गरीब बनाने का एक और मौका सरकार ने आम आदमी को दिया है.

बुधवार, मार्च 09, 2011

दया रही न बाकी,जब पहन ली है खाकी



यह चित्र मार्च नौ २०११ का है , समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आनंद सिंह भदौरिया को लखनऊ के डीआई जी डी के ठाकुर ने बाल पकड़ कर खीचा और पैरों तले रौंदा। लेकिन जब सरकार बनेगी तब शायद ही भदौरिया जी को मंत्री पद मिले तब रिश्तेदारों को ही सर्वोपरि रखा जायेगा.

शनिवार, फ़रवरी 26, 2011

एक मुलाक़ात जरुरी है सर


क्या खुशनसीब दिन था २६ फरवरी २०११ लगभग १५ साल बाद आर एम् लाल कंपनी के श्री निशीथ द्विवेदी से कंपनी के ६० साला समारोह में मुलाकात हुई श्री द्विवेदी के साथ मुकेश कुमार

कब के बिछड़े आज कहाँ आके मिले ....................


बाद मुद्दत के पुराने साथियों से २६ फरवरी २०११ को आर एम् लाल कंपनी के ६० साल पूरा होने पर मुलाकात हुई इसी क्रम में श्री सुरेश श्रीवास्तव के साथ मुकेश कुमार

दिनांक २६ फरवरी २०११ को आर एम् लाल एंड कंपनी ने अपने ६० साल पूरे होने पर सभी पुराने साथियों को एक साथ शामिल होने का मौका दिया इस मौके पर श्री अतुल मोहन के साथ मुकेश कुमार पार्टी स्थल गोमती नगर लखनऊ में

शुक्रवार, फ़रवरी 25, 2011

मलकानगिरी

हे ईश्वर तेरा बहुत बहुत धन्यवाद् की माओवादियों ने मलकानगिरी के कलेक्टर को बिना नुक्सान पहुंचाए छोड़ दिया वर्ना सरकारी तंत्र तो जागता ही देर में है.

शनिवार, फ़रवरी 12, 2011

बेकार आदमी

बैंक वालो मुझे समझ नहीं आया
तरीका तुम्हारे व्यापार का,
मोहल्ले में जो आदमी था बेकार का
बना दिया तुमने मालिक उसको कार का